👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : रालोद-सपा गठबंधन के प्रत्याशी और मौजूदा विधायक असलम चौधरी ने सोमवार को धौलाना से नामांकन दाखिल कर दिया लेकिन इससे पहले पुलिस ने असलम चौधरी के दो वाहनों को सीज किया तथा तीन गाड़ियों से बिना अनुमति लगाई गई प्रचार सामग्री को हटाया। क्षेत्राधिकारी डां. तेजवीर सिंह पुलिस बल के साथ चैकिंग कर रहे थे जैसे ही असलम पहुंचे तो पुलिस ने गाड़ियां रोककर यह कार्रवाई की। बता दें कि असलम चौधरी की गाड़ी के साथ तीन गाड़ी आगे चल रही थी जिनपर बिना अनुमति के झंडा पोस्टर लगाया गया जिसे हटाकर पुलिस ने जुर्माना की कार्रवाई की है। वहीं पीछे चल दो वाहनों को बिना अनुमति के प्रचार में इस्तेमाल किया जा रहा था जिन्हें पुलिस ने सीज कर दिया।
जीपीएस ट्रैकर ने चोरी होने से बचाई कार






























