👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र निवासी एक रेलवे कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रेलवेकर्मी ने किन्ही कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बता दें कि थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला शिवनगर निवासी अमित की शादी फरवरी 2016 में सुभाष नगर निवासी मोनिका के साथ हुई थी। शादी के दौरान अमित रेलवे में लोको पायलट के पद पर तैनात था लेकिन पति पत्नी के बीच में आपसी झगड़े की वजह से दोनों पिछले आठ महीनों से अलग रह रहे थे। जब रविवार को घर वाले अमित के कमरे में पहुंचे तो उसका शव फंदे से लटका देख सभी के होश उड़ गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।





























