👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ठिठुरन भरी सर्दी का लाभ उठाने के लिए चोर-उच्चके अपने ठिकानों से निकल कर चोरी की वारदातों को अंजाम देनें में लग गए है। बदमाशों ने एक ही राज में तीन-चार किसानों के खेत पर नलकूपों से स्टार्टर व तार चोरी कर ले उड़े। यह मामला थाना सिम्भावली के गांव सिखैड़ा का है।
गांव सिखेड़ा के किसान बिट्टू त्यागी का खेत पर नलकूप लगा है। बदमाश रात में किसी वक्त ट्यूब वैल पर आ धमके और बिट्टू सहित पड़ोसी किसानों के नलकूप से स्टार्टर व तोर चोरी कर ले उड़े। वारदात का किसानों का पता चला जब वे खेतों पर गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।



























