FILE PHOTO
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर के बृजघाट गंगा तट पर पौष पूर्णिमा पर सोमवार को लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान कर दान किया और गरीबों को भोजन कराया। श्रद्धालुओं में कोरोना का खौफ दिखाई नहीं दिया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान व दिल्ली आदि स्थानों से श्रद्धालुओं का रविवार की शाम से ही पहुंचना शुरू हो गया जो सोमवार की भोर तक जारी रहा। श्रद्धालुओं ने कोरोना के डर से बेखौफ होकर गंगा में डुबकी लगाई और भारतीय संस्कृति के प्रति अटूट आस्था व्यक्त की। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने गरीबों को भोजन कराया और वस्त्र आदि वितरित किए। मान्यता है कि पौष पूर्णिमा पर गंगा स्नान दान करने से पुण्य का लाभ मिलता है। और मोक्ष की प्राप्ति होती है। इसी मान्यता के चलते सोमवार को श्रद्धालुओं का सैलाब गंगा स्नान हेतु उमड़ पड़ा।
इंडियन मैन्यू पर पाएं 20% तक की छूट: +918979755041
























