हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के राजीव नगर में मार पिटाई का मामला सामने आया है। जहां बीच-बचाव करने आए एक युवक पर दरांती से हमला कर घायल कर दिया। इस दौरान युवक को काफी चोटें आई हैं। बता दें कि दो पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और एक दूसरे पर पत्थर बरसा कर लाठी-डंडे से हमला करने लगे। शोर सुनकर बीच-बचाव करने आए जगमाल सिंह पुत्र मिश्रीलाल को भी दबंगों ने नहीं बख्शा और उस पर हमला कर दिया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
परिवार ने बताया कि जगमाल सिंह को इस दौरान काफी चोटें आई हैं। उस पर दरांती से हमला किया गया है। पीड़ित पक्ष ने मामले में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल घटना से जुड़ा लाठी-डंडे वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
ORDER SANITARY PAD WITH FREE DISPOSAL BAG & DELIVERY: 9520080260






























