👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने एक स्लाटर हाउस का पर्दाफाश कर मौके से भारी मात्रा में मांस बरामद किया है। आरोपी पुलिस को देख कर भाग खड़े हुए।
बता दें कि बहादुरगढ़ पुलिस पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि इलाके में अवैध रूप से एक स्लॉटर हाउस चलाया जा रहा है। सूचना को सटीक मानकर पुलिस मौके पर पहुंची और देख कर दंग रह गई। पुलिस को देख कर आरोपी मौके से भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने भारी मात्रा में मांस बरामद किया है और जांच में जुट गई है।
जीपीएस ट्रैकर ने चोरी होने से बचाई कार






















