हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की तीनों विधानसभा सीटों के लिए मतदान 10 फरवरी को होंगे। 14 फरवरी से तीनों विधानसभा सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन 22 नामांकन पत्र बिके, हापुड़ से 12, धौलाना से पांच और गढ़मुक्तेश्वर से पांच नामांकन पत्र बिके। ऐसे में प्रत्याशियों को किन-किन बिंदुओं का ध्यान रखना है वह आपको हम बता रहे हैं।
नामांकन स्थल पर प्रत्याशी के साथ दो प्रस्तावकों को ही साथ जाने की अनुमति है। नियमों का इस दौरान ध्यान रखना होगा। नामांकन स्थल से 100 मीटर दूर ही समर्थक रोक दिए जाएंगे।
हापुड़ की तीनों विधानसभा सीटों के लिए मतदान 10 फरवरी को होंगे। 14 फरवरी से तीनों विधानसभा सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन 22 नामांकन पत्र बिके, हापुड़ से 12, धौलाना से पांच और गढ़मुक्तेश्वर से पांच नामांकन पत्र बिके। ऐसे में प्रत्याशियों को किन-किन बिंदुओं का ध्यान रखना है वह आपको हम बता रहे हैं।
- नामांकन स्थल पर प्रत्याशी के साथ दो प्रस्तावकों को ही साथ जाने की अनुमति है
- नामांकन स्थल से 100 मीटर दूर ही समर्थक रोक दिए जाएंगे
- प्रस्तावकों के नाम वोटर लिस्ट में अनिवार्य रुप से होने चाहिए
- प्रत्याशी को अपनी शैक्षिक योग्यता भी शपथ पत्र में भरनी होगी
- सामान्य वर्ग के प्रत्याशी के लिए 10 हजार रुपये की जमानत राशि
- नामांकन एक प्रत्याशी अधिकतम चार सेट दाखिल कर सकता है
- नियमों का इस दौरान ध्यान रखना होगा
- अनुसूचित व पिछड़ी जाति के लिए पांच हजार रुपये की जमानत राशि
- नामांकन पत्र के साथ प्रत्याशी के नाम लिखे हुए पांच रंगीन फोटो देने होंगे
- प्रत्याशी को पूरा पता, मोबाइल नंबर, ईमेल व वाट्सएप नंबर भी देना होगा
- प्रत्याशी को पिछले तीन साल के आयकर रिटर्न की जानकारी देनी होगी
- परिवार की चल व अचल संपत्तियों का भी पूरा विवरण भरा जाएगा
- आपराधिक मामलों की पूरी जानकारी देनी होगी
- निर्दलीय प्रत्याशी के लिए 10 प्रस्तावकों का नाम अंकित करना अनिवार्य है
इंडियन मैन्यू पर पाएं 20% तक की छूट: +918979755041























