👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): स्वास्थ्य विभाग लगातार कोरोना वैक्सीनेशन के लिए अभियान चला रहा है लेकिन कई ऐसे हैं जो टीकाकरण कराने में लापरवाही बरत रहे हैं। जनपद हापुड़ की बात करें तो 28% बुजुर्ग ऐसे हैं जिन्हें कोरोना की एक भी डोज नहीं लगी है। जिले में बुजुर्गों की संख्या एक लाख 24 हजार है जिनमें से पहली डोज़ लेने वाले 89,290 जबकि दूसरी डोज़ लगवाने वाले 64,407 हैं जिन बुजुर्गों का कोरोना वैक्सीनेशन दोनों डोज़ के साथ पूरा हो चुका है यह संख्या कुल 51.94% है। जिले में 28% बुजुर्ग ऐसे हैं जिन्होंने अभी तक कोरोना की एक भी डोज नहीं लगाई है। स्वास्थ्य विभाग लगातार कोशिश कर रहा है कि 60 साल से अधिक आयु के बुजुर्गों का टीकाकरण जल्द किया जाए।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 20% तक छूट, 8791513811





























