👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के पास के कस्बा बाबूगढ़ व धौलाना के औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार को मकर संक्रांति पर प्रसाद वितरण की खूब धूम रही हैं और छोटे-बड़े सभी ने प्रसाद ग्रहण किया। बाबूगढ़ कस्बा में मकर संक्रांति पर श्रध्दालुओं ने प्रसाद वितरित किया और सभी ने आदर व श्रध्दा के साथ प्रसाद ग्रहण किया। धौलाना के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित गोपाल जी आटा वालों की ओर से भी खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया।





























