हापुड़, सीमन /सुरेश जैन(ehapurnews.com): जिला माहेश्वरी सभा हापुड़ के पदाधिकारियों ने मंगलवार को पन्नापुरी के राजधानी पब्लिक स्कूल में पहुंच कर विद्यालय के छात्र -छात्राओं को स्कूल डैस की जर्सी, मोज़े, बिस्कुट आदि वितरित किये। सभा के महामंत्री दीपक सोमानी ने कहा कि जिला माहेश्वरी सभा समाज सेवा के कार्यों में सदैव आगे रहती हैं। गरीब तथा जरूरतमन्दों की सहायता सच्ची मानव सेवा है। ठंड के मौसम में स्कूल जर्सी व मौजे आदि पाकर विद्यालय के छात्र छात्राओं के चेहरे ख़ुशी से खिल उठे। सभा के कार्यकारणी सदस्य मनोज तोषनीवाल, मुकेश तोषनीवाल उपस्थित रहे। विद्यालय की प्रधानाचार्या उमा गोयल तथा प्रबन्धक सुनील गोयल ने जिला माहेश्वरी सभा के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। विधालय की शिक्षिका लीना गर्ग, शीतल, पायल आदि उपस्थित थे।
ORDER SANITARY PAD WITH FREE DISPOSAL BAG & DELIVERY: 9520080260



























