👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अस्थाई गौशाला को भूसा-चारा सप्लाई करने वाला एक व्यवसायी भुगतान के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहा है। व्यवसायी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर दो लाख 27 हजार रुपए का भुगतान दिलाने की मांग की है।
कस्बा बाबूगढ़ में अमित कुमार भूसे-चारे आदि का व्यापार करता है। चारा व्यवसायी अमित कुमार ने नगर पंचायत बाबूगढ़ की अस्थाई गौशाला के लिए भूसा-चारा सप्लाई किया था। यह गौशाला 26 अक्तूबर-2020 को बंद कर दी गई। चारा व्यवसायी तभी से चारे का 2 लाख 27 हजार रुपए के भुगतान के लिए भटकता फिर रहा है। बाबूगढ़ चेयरमैन से लेकर जिला प्रशासन तक से भुगतान के लिए अपील कर चुका है, पंरतु कोई भुगतान नहीं मिला। अब सूबे के मुखिया का दरवाजा पत्र लिखकर भुगतान हेतु खटखटाया है।






















