👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में पुराने आलू की पूरी तरह मिट्टी पलीत हो रही है और ग्राहक न होने से पुराना आलू मवेशियों को खिलाया जा रहा है। हापुड़ के शीतग्रहों में अभी-भी पुराने आलू का पर्याप्त स्टाक बताया जा रहा है, परंतु अधिकृत आंकड़े स्टाक के नहीं है। बताते है कि पुराना आलू के अंकुर फूट रहे है और कोल्ड स्टोर मालिकों ने किसानों व आढ़तियों से कोल्ड स्टोर खाली करने को कह दिया है। पुराने आलू का भाव बुधवार को टूट कर 50 रुपए प्रति कट्टा (50 किलो) रह गए।
मवेशी पालक रोजाना बुग्गी लेकर कोल्ड स्टोर पहुंच रहे है और जरुरत के अनुसार आलू बुग्गी में लाद कर ले जा रहे है। ऐसा प्रतीत होता है कि रविवार तक कोल्ड स्टोर पुराने आलू से खाली हो जाएंगे।
Donald’s: HAPPY HOUR OFFER शुरु, 9588856949






















