चार पेशेवर जमानतियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस ने चार पेशेवर जमानतियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के रीडर सुभाष चंद्र त्यागी ने चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। रीडर ने बताया कि चोरी के मामले में लिप्त संभल के मुशाहिद तेली को नगर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने आरोपी की जमानत याचिका स्वीकार कर पचास पचास हजार रुपए के बंधन पत्र और जमानती प्रस्तुत करने का आदेश दिया था। आरोपित पक्ष के लोगों ने पेशेवर जमानतियों और बंधपत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया।
सत्यापन के लिए संबंधित थाने और तहसील में भेजा गया। इस दौरान कागजों में धांधली का मामला सामने आया है। पूछताछ में पता चला कि आरोपी पक्ष के लोगों ने फर्जी ढंग से ग्राम प्रधान का प्रमाण पत्र बनवाया है। मामले का पर्दाफाश होने पर पेशेवर जमानती लखमी, कृष्णा, जय किशोर और महेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।

Men’s Wear पर 50% तक की छूट, एक आकर्षक उपहार, 9927143205







Related Posts

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली ने पंजीकृत अभियोग में वांछित, फरार चल रहे शातिर अभियुक्त पर पुरस्कार घोषित किया…

Read more

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

🔊 Listen to this एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेलहापुड, सीमन (ehapurnews.com):मोबाइल चोरी के शक में एक युवक को जंगल में ले जाकर मुर्गा बनाकर सजा देने…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर होगा संकीर्तन, निकलेगा नगर संकीर्तन

श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर होगा संकीर्तन, निकलेगा नगर संकीर्तन

हापुड़ के दो नेताओं ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

हापुड़ के दो नेताओं ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

जिला पंचायत चुनाव में ज्ञानेन्द्र त्यागी वार्ड -9 से होगे प्रत्याशी

जिला पंचायत चुनाव में ज्ञानेन्द्र त्यागी वार्ड -9 से होगे प्रत्याशी
error: Content is protected !!