पत्रकारों पर अज्ञात कार सवारों ने किया हमला










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की मेरठ रोड पर स्थित आवास विकास कॉलोनी में दो मीडियाकर्मियों पर अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया और एक का मोबाइल लूटकर फरार हो गए। घायलों ने मामले की तहरीर थाने में दी है और कार्रवाई की मांग की है।
बता दें कि मामला रविवार की देर रात का है जब संजय विहार आवास विकास कॉलोनी में खड़ी एक ईको कार में सवार कुछ दबंगों ने दो पत्रकारों पर हमला कर दिया। इस दौरान तीन लोगों ने दोनों को जमकर पीटा जिससे एक पत्रकार सचिन कुमार का सिर फट गया जबकि अन्य पत्रकार संजय कश्यप निवासी पंचवटी कॉलोनी मामूली रुप से घायल हो गया। इस दौरान सचिन का फोन लूटकर दबंग भाग खड़े हुए। घायलों ने मामले की सूचना 112 पर डायल कर दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। दोनों घायलों का इलाज जारी है। पत्रकारों ने मामले की तहरीर थाने में देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।

OFFER: SS fastfood दे रहे हैं 10 % की छूट, 8979755041







Related Posts

जाने 10 जनवरी का सब्जियों का भाव

🔊 Listen to this जाने 10 जनवरी का सब्जियों का भाव हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): जाने 10 जनवरी का सब्जियों का भाव दिनांक: 10/02/2026 सब्जी               भाव (प्रति किलो) देशी टमाटर  …

Read more

हाईवे पर मची चीख-पुकार, तीन वाहनों की हुई भिड़ंत

🔊 Listen to this हाईवे पर मची चीख-पुकार, तीन वाहनों की हुई भिड़ंत हापुड़, सीमन /संजय कश्यप(ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र की बुलंदशहर रोड पर एक स्कूल के…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जाने 10 जनवरी का सब्जियों का भाव

जाने 10 जनवरी का सब्जियों का भाव

हाईवे पर मची चीख-पुकार, तीन वाहनों की हुई भिड़ंत

हाईवे पर मची चीख-पुकार, तीन वाहनों की हुई भिड़ंत

भूमि विवाद सुलझाने के लिए गांव बिगास पहुंचे डीएम

भूमि विवाद सुलझाने के लिए गांव बिगास पहुंचे डीएम

बुलेट सवारों ने मचाया हुड़दंग, छोड़े पटाखे

बुलेट सवारों ने मचाया हुड़दंग, छोड़े पटाखे

आलू किसानों ने 13 फरवरी तक किया धरना स्थगित

आलू किसानों ने 13 फरवरी तक किया धरना स्थगित

महाशिवरात्रि के चलते हल्के व भारी वाहनों का रूट रहेगा डाइवर्ट

महाशिवरात्रि के चलते हल्के व भारी वाहनों का रूट रहेगा डाइवर्ट
error: Content is protected !!