हापुड़,सीमन(ehapurnews.com): स्वामी श्रद्धानंद के बलिदान दिवस पर आर्य समाज हापुड़ में शनिवार को 13 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा “वैदिक प्रश्न मंच “के माध्यम से ज्ञानवर्धक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमें प्रथम स्थान आर्य कन्या पाठ शाला इंटर कॉलेज हापुड़,द्वितीय स्थान डी ए वी पब्लिक स्कूल हापुड़ तथा तृतीय स्थान ब्रह्मादेवी सीनियर सेकेंड्री स्कूल ने प्राप्त किया ।सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देकर प्रोत्साहित किया।कार्यक्रम का संचालन प्रतीक गोयल कसेरे ने किया।अध्यक्षता आर्य समाज के प्रधान नरेन्द्र आर्य ने की।संरक्षक आनंद प्रकाश आर्य ने मुख्य अतिथि देवेंद्र पाल वर्मा तथा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यालयों का अभिनंदन व धन्यवाद किया।समारोह में मंगलसेन गुप्ता,अमित शर्मा,सुरजीतसिंह, संजय शर्मा,सुरेश सिंघल,सुंदर कुमार आर्य,अंकित गर्ग,सुंदर लाल आर्य,शशि सिंघल,पुष्पा आर्य,सोनू शर्मा,वीना आर्य,माया आर्य,पिलखुवा से अशोक आर्यआदि ने सहयोग किया।
OFFER: SS fastfood दे रहे हैं 10 % की छूट, 8979755041
























