नकली सोने की माला देकर कंडक्टर से ठगे पांच लाख रुपए










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ठग ने इस बार परिवहन निगम में तैनात एक परिचालक को अपना निशाना बनाया है। ठगने सोने की नकली माला देकर परिचालक से पांच लाख रुपए ठग लिए। परिचालक का नाम बृजपाल सिंह है जोकि अमरोहा के गांव करार नगर का निवासी है। बृजपाल फिलहाल गढ़ डिपो में परिचालक के पद पर तैनात है।
बृजपाल ने बताया कि 14 दिसंबर को वह बस को मुरादाबाद ले जाते समय एक यात्री से मिला जिसने परिचालक को एक सिक्का दिया। परिचालक ने जब सिक्का चेक कराया तो वह सिल्वर का निकला। 17 दिसंबर को वही संदिग्ध मोहम्मादाबाद में एक बार फिर परिचालक बृजपाल से टकरा गया जिसने एक धातु दी जिसमें मोती था। तब परिचालक ने चेक कराया तो वह सोने का निकला। ठग के जाल में परिचालक पूरी तरह फंस गया था। ठग ने परिचालक को 10 लड़ी और दे दी जिसके बदले उसने पांच लाख रुपए मांगे। 21 दिसंबर को सोने की नकली लड़ियां गिरवी रख कर परिचालक ने संदिग्ध को 5 लाख रुपए दे दिए। खुद को ठगी का शिकार होने का जब पता परिचालक को लगा तो उसने गजरौला थाने में तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।

कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288







Related Posts

गढ़: पानी में कीड़े निकलने से क्षेत्रवासी नाराज

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के वार्ड नंबर 19 के मोहल्ला मिर्धापाड़ा में पानी में कीड़े निकलने से क्षेत्र वासियों ने नाराजगी ज़ाहिर की…

Read more

जाने 09 जनवरी का सब्जियों का भाव

🔊 Listen to this जाने 09 जनवरी का सब्जियों का भाव हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): जाने 09 जनवरी का सब्जियों का भाव दिनांक: 09/02/2026 सब्जी               भाव (प्रति किलो) देशी टमाटर  …

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गढ़: पानी में कीड़े निकलने से क्षेत्रवासी नाराज

गढ़: पानी में कीड़े निकलने से क्षेत्रवासी नाराज

जाने 09 जनवरी का सब्जियों का भाव

जाने 09 जनवरी का सब्जियों का भाव

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

प्रशान्त पर हुए जानलेवा हमले में दो दबोचे

प्रशान्त पर हुए जानलेवा हमले में दो दबोचे

ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग
error: Content is protected !!