👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): प्राचीन गंगा मंदिर खुर्जा पेच गढ़ रोड हापुड़ में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी व भारत रत्न पं.मदन मोहन मालवीय की जयंती पर हवन व पूजा कर ब्राह्मण अंतर्राष्ट्रीय संगठन के लोगों ने गरीबों में मिठाई वितरण की। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मूरली पंडित व जिलाध्यक्ष पंडित प्रेम प्रकाश मिश्रा ने कहा कि इन दोनों महापुरुषों को हमारे देश की जनता समय-समय पर हमेशा याद करती रहेगी। इस मौके पर राकेश वत्स, मधू शर्मा, संदीप वत्स, डां. वरुण शर्मा, दीपू शर्मा, रीतू शर्मा, डा. वरुण शर्मा, राजू पारिख, मोहित कुमार, आशा शर्मा, प्रशांत गौड़, विकास शर्मा, राम संजीव कुमार, मिलन मिश्रा, लवकुश, अनुपम मिश्रा आदि लोग उपस्थित थे।


























