हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के टिम्बर व्यवसायी संजीव गोयल के ठिकाने पर जीएसटी टीम की छापेमारी से इस बात का खुलासा होता जा रहा है कि बोगस बिलो से की गई टैक्स चोरी पांच करोड़ रुपए तक हो सकती है। छापामार टीम पेपर्स, स्टाक आदि का विश्लेषण करने में जुटी है। वाणिज्यकर विभाग ने बैंक खातों को सीज कर व्यापारी को सोमवार को तलब किया है।
सूत्र बताते है कि टिम्बर व्यापारी संजीव गोयल ने अपने व्यापार स्थल को दो व्यापारियों को किराए पर दे रखा था जिसके एक हिस्से में आरा मशीन लगी है तथा दूसरे हिस्से में प्लाई बोर्ड में लगने वाला पता तैयार किया जाता है। वाणिज्य कर डिप्टी कमीश्नर रमेश कुमार सिंह के साथ आठ गाड़ियों में सवार होकर 42 अफसरों की टीम व पुलिस पहुंची तो टीम यह देख कर दंग रह गई कि व्यापार परिसर में करोड़ों रुपए की आम की ताजा लकड़ी पड़ी है।
8-10 घंटे तक चली छापामार कार्रवाई के दौरान अनेक रिकार्ड जब्त किए है जिनका विश्लेषण किया जा रहा है। वाणिज्य कर विभाग ने व्यापारी के खातों से आउट गोइंग बंद करा दी है। वाणिज्य कर विभाग ने हापुड़ के टिम्बर व्यापारी संजीव गोयल को सम्मन जारी कर सोमवार को उपस्थित होने का आदेश दिया है और कहा है कि वह जांच में पूरा सहयोग करें। सूत्र बताते हैं कि व्यापारी जीएसटी चोरी में अपनी संलिप्ता होने से अभी भी इंकार कर रहा है।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 15% तक छूट, 8791513811

























