हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): समाजवादी पार्टी से भावी प्रत्याशी ललित सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में एक बैठक का आयोजन युवजन सभा के शहर अध्यक्ष जावेद जड़ोदिया के कैंप कार्यालय पर किया गया। बैठक में जनपद हापुड़ की तीनों सीटों को किस तरीके से जीता जाए, पर विस्तार से चर्चा हुई। सभी लोगों ने अपना पक्ष रखा और 2022 में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया गया।बैठक में यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव साजिद चौधरी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष संजय गहलोत लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष पीयूष वाल्मीकि, यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष हसीन चौधरी, व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष गौरव गोयल, अमित केदार, कुणाल वाल्मीकि, माधव शर्मा व सैकड़ों पदाधिकारी उपस्थित थे।
राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल
🔊 Listen to this राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के नवीन कुमार ने National Masters Athlete Championship 2026…
Read more






















