हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में दिसंबर माह के प्रथम वितरण चक्र में दिए जाने वाले निशुल्क खाद्यान्न एवं निशुल्क आयोडाइज्ड नमक, साबुत चना तथा रिफाइंड ऑयल के वितरण की तिथि को एक बार फिर बढ़ाया गया है जिसे बढ़ाकर 25 दिसंबर कर दिया गया है। जिन लाभार्थियों को निशुल्क खाद्यान्न, निशुल्क आयोडाइज्ड नमक, साबुत चना तथा रिफाइंड ऑयल नहीं मिला है उन्हें देखते हुए यह फैसला लिया गया है।
जिला पूर्ति अधिकारी हापुड़ ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अंतर्गत दिसंबर के महीने में निशुल्क खाद्यान्न एवं निशुल्क आयोडाइज्ड नमक, साबुत चना तथा रिफाइंड ऑयल के वितरण की तिथि को 23 दिसंबर से बढ़ाकर 25 दिसंबर कर दिया गया है। जिन्हें प्रथम वितरण चक्र की अवधि के दौरान लाभ नहीं मिला है उन उपभोक्ताओं को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। बता दें कि इस दौरान ईपास के माध्यम से आधार आधारित वितरण किए जाएंगे।

Donald’s हापुड़ दे रहे हैं 15% OFF, Call now: 9602205929






















