👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बहादुरगढ़ पुलिस ने गांव पलवाड़ा के नसीर उर्फ मुन्ना, शाहरुख पुत्र सलीम, इजरार पुत्र मुन्ना, सरताज पुत्र मुन्ना, शौकीन पुत्र रफीक, जमीर पुत्र मौहम्मद अहमद, असलम पुत्र रफीउल्लाह, मौहम्मदपुर के असलम, जनपद बुलंदशहर के गांव बसी के साजिद पुत्र वाजिद को गैंगस्टर एक्ट के तहत निरुद्ध किया है।
इसके अतिरिक्त थाना सिम्भावली पुलिस ने सैफी कालोनी हरोडा रोड के अलीम, दरियापुर के आशू पुत्र नानक चंद, अकबरपुर बकलाना के रवि पुत्र रामगोपाल, मौहम्मदपुर खुड़लिया के कपिल व बंटी को गैंगस्टर में निरुद्ध किया है। आरोपियों पर गैंग बनाकर अवैध धन अर्जित करने का आरोप है। पुलिस ने गैंगस्टर में निरुद्ध बदमाशों की सम्पत्ति चिन्हित करने का काम शुरु कर दिया है।





























