हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ में ज़ोमेटो के कर्मचारी बुधवार को हड़ताल पर चले गए और रेलवे रोड पर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने कंपनी के टीएल पर डिलिवरी बॉय को गलत आईडी देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कंपनी लगातार अच्छा प्रयास कर रही है लेकिन टीएल मेल को फीमेल की आईडी दे रहा है जिसका विरोध किया जा रहा है। साथ ही कंपनी के फुलटाइम डिलिवरी बॉय का कहना है कि वह फुल टाइम काम कर रहे उन्हें ऑर्डर नहीं दिए जा रहे जबकि पार्ट टाईम काम करने वालों को टारगेट जल्दी पूरो हो रहा है जिससे उनका टारगेट अधूरा रह जाता है। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक कंपनी उनकी मांगों पर ध्यान नहीं देती उनका प्रदर्शन जारी रहेगा
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288

























