👁 0 views Views
चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी कैंपस और कॉलेजों में 25 दिसंबर से दो जनवरी तक अवकाश रहेगा। सोमवार को इस संबंध में यूनिवर्सिटी ने एक नोट जारी किया है जिसके मुताबिक कॉलेज और कैंपस में 27 दिसंबर से एक जनवरी 2022 तक विंटर ब्रेक रहने के आदेश जारी किए हैं। 25 दिसंबर को क्रिसमस और 26 दिसंबर को रविवार की छुट्टी रहेगी, दो जनवरी को रविवार है। ऐसे में 25 दिसंबर से दो जनवरी तक छुट्टी रहेगी। हालांकि इस दौरान प्रशासनिक कार्य और कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया चलती रहेगी। इस अवधि में कार्यरत शिक्षक-कर्मचारियों को प्रतिकर अवकाश मिलेगा।

























