हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में एक युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। बता दें कि थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का कहना है कि उसकी मुलाकात गांव के ही आस मौहम्मद से हुई थी जिसने पीड़िता को शादी करने का झांसा दिया। आस अपने भाई और दो साथियों के साथ पहुंचा और युवती का अपहरण कर लिया।
अपहरण करने के बाद चारों ने युवती के साथ बलात्कार किया। मामले का खुलासा करने पर आरोपियों ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी। आरोपियों ने एक फर्जी निकाह नामा तैयार कराया। युवती ने न्याय के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया जिसके आदेश पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है और जांच शुरु कर दी है। पुलिस ने धारा 366, 354, 376डी, 323, 506, 342 के तहत आस मौहम्मद व उसके भाई इमरान, गुलजार तथा नौसाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हापुड़ में खुल गया UP37 THE CAFE, 7300714249



























