हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के सिंभावली के गांव बक्सर स्थित फ्लाईओवर पर एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गई जिससे बस में मौजूद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बस के शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी को घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि बस में सवार दो दर्जन यात्री घायल हुए हैं जिनका उपचार किया जा रहा है।
मामला मंगलवार की देर रात का है जब मुरादाबाद से चली एक बस दिल्ली जा रही थी। जैसे ही बस सिंभावली क्षेत्र के गांव बक्सर में पहुंची तो फ्लाईओवर पर बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। प्राइवेट बस के पलटने से बस में मौजूद करीब दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। मामले की जानकारी पुलिस को मिली। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से यात्रियों को बसों के शीशे तोड़कर बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान चालक की तलाश की गई लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। हादसे के दौरान यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने बस को हाईवे से हटाकर यातायात सुचारु किया।
हापुड़ में चखे अमृतसरी छोले और चूर-चूर नान का स्वाद: 8979755041, 7055225333



























