👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग को लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश केंद्रीय संघर्ष समिति के आह्वान पर हापुड़ में भी दूसरे और चौथे बुधवार को अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। बुधवार यानी 22 दिसंबर को अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहने का फैसला लिया है।
लआपको बता दें कि हापुड़ बार एसोसिएशन हापुड़ की एक बैठक बार के अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता में हुई। कचहरी प्रांगण में हुई इस मीटिंग में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने दूसरे और चौथे बुधवार को न्यायिक कार्य से विरत रहने का फैसला लिया। मंगलवार को हुई इस बैठक में सचिव रविंद्र सिंह निमेष, सौरव, कुलदीप तोमर, अशोक कुमार आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

























