हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार भत्ता दिए जाने की मांग को लेकर राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी (सत्य) की अगुवाई में कार में सवार पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को हापुड़ में जुलूस निकाला।
राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी (सत्य) की युवा विंग के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रशांत तोमर, युद्धिष्ठर सालवान, पंकज चौहान, इरशाद भाटी, नितिन त्यागी सौरभ राणा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता अपने-अपने वाहनों के साथ हापुड़ के रामलीला मैदान में एकत्र हुए और मांग के समर्थन में कारों में सवार कार्यकर्ताओं ने नगर के प्रमुख मार्गों से जुलूस निकाला।
राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी (सत्य) के पदाधिकारियों ने कलैक्ट्रेट पहुंच कर एक ज्ञापन दिया। उन्होंने ज्ञापन में शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार भत्ता दिए जाने की मांग की है।
चखें पिज़्जा पराठा का स्वाद: 9358234622, 8535058588





























