👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के राजीव विहार कॉलोनी में टूटी पुलिया हादसे को आमंत्रित कर रही है। लेकिन कोई भी इसकी सुध लेने वाला नहीं है। कई बार तो बाइक सवार इसमें फंस जाते हैं। कार सवार हादसे का शिकार हो जाते हैं। सड़क के बीचों बीच पुलिया टूटने से लोगों की जान खतरे में है।
बता दें दिल्ली रोड पर स्थित भैरों मंदिर के सामने राजीव विहार कॉलोनी में एक छोटी सी टूटी हुई पुलिया बड़े हादसे का कारण बन सकती है। रात के समय वाहन सवारों को कभी-कभी यह टूटी हुई पुलिया नजर नहीं आती जिससे वह हादसे का शिकार हो जाते हैं। कई महीनों से टूटी पड़ी पुलिया को ठीक करने की मांग स्थानीय कर रहे हैं।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288



























