हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की हैंडलूम नगरी पिलखुवा के दर्शना स्कूल फार गर्ल्स विद्यालय में विंटर कार्निवाल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने नृत्य, फैंसी ड्रैस शो और देशभक्ति से परिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा योगा आदि की प्रस्तुति देकर सभी का मनमोह लिया। केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने विद्यालय द्वारा छात्राओं को दी जा रही संस्कारित शिक्षा पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों की नींव मजबूत होगी तो देश की नींव मजबूत होगी।
विंटर कार्निवाल समारोह में प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय की प्राचार्या स्वाति तोमर व संचालिका सपना छावड़ा ने आगुंतकों के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह में भाजपा महिल मोर्चा की जिलाध्यक्ष डा. पायल गुप्ता, सेवा भारती की शशी गोयल, नरेश मिश्रा, ओम प्रकाश शर्मा, छवि दीक्षित, पूनम ग्रोवर आदि उपस्थित थे।





























