हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली के भोवामस्तान नगर में व्यापारी महेंद्र गोयल उर्फ टीटू की पत्नी को बंधक बनाकर घर में डकैती को अंजाम देने वाले बदमाशों में वांछित चल रहे एक बदमाश पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया है।
बता दें कि 22 नवंबर को हथियारों से लैस नकाबपोश करीब एक दर्जन बदमाश भवापुर मस्ताननगर में स्थित भगवती गंज कॉलोनी में महेंद्र गोयल के घर में घुस गए। इस दौरान व्यापारी की पत्नी ग्राम प्रधान कल्पना दो नौकरों के साथ घर में मौजूद थी। बदमशों लूट की घटना को अंजाम दिया। डकैती में शामिल करीब नौ आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है जबकि घटना में शामिल हरियाणा का रेवाड़ी निवासी ललित उर्फ टिकला फरार है जो पुलिस मुठभेड़ में अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया था। पुलिस ने फरार बदमाश की धरपकड़ के लिए 25 हजार का इनाम घोषित कर दिया है।
ट्यूशन के लिए संपर्क करें: 9997188884




























