हापुड, सीमन (ehapurnews.com) : एक मरीज के इलाज में लापरवाही बरतने के आरोप में गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर लगभग 10 दिन पहले स्टार न्यू भारत हॉस्पिटल के प्रबंधक समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। हालांकि अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। पांचों आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। आपको बता दें कि मामला 18 अगस्त का है जब गढ़मुक्तेश्वर के स्टार न्यू भारत अस्पताल में गांव दौताई निवासी जीशान की इंजेक्शन लगने के बाद मौत हो गई थी। इलाज में लापरवाही बरतने के आरोप में मृतक के भाई ने न्यू भारत अस्पताल के प्रबंधक बलविंदर कौर, डॉ अनिल शर्मा, डॉक्टर सोनिया शर्मा समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पांचों आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288




























