हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में मरीजों की सुविधा को देखते हुए जिला अस्पताल में 10 विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की गई है जिससे गंभीर बीमारियों समेत चर्म रोग, हड्डी, ईएनटी, सर्जरी आदि के लिए मरीजों को अब भटकना नहीं पड़ेगा। बता दें कि जिला अस्पताल में चर्म रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ जेपी सिंह, सर्जन के रूप में डॉक्टर राजकुमार, ईएनटी विशेषज्ञ के रूप में डॉक्टर मोहिनी सिंह, नेत्र रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉक्टर प्रविंद वर्मा, फिजिशियन डॉक्टर सुनील कौशिक, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ अनिल अग्रवाल, बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आरएन हरित, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रविंद्र तथा डॉक्टर रेनू गुप्ता व दंत रोग विशेषज्ञ के रुप में डॉक्टर सपना सिंह को तैनात किया गया है। हालांकि अभी भी जिला अस्पताल में चिकित्सकों के 15 पद रिक्त हैं।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 15% तक छूट, 8791513811























