हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पिलखुवा पुलिस ने गुरुवार को जबरदस्त चेकिंग अभियान चलाया जिसके तहत दो दर्जन दोपहिया वाहनों के पुलिस ने चालान किए और जबरदस्त कार्रवाई की। पुलिस की इस कार्रवाई से बाइक सवारों में हड़कंप मच गया।
आपको बता दें कि राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 9 पर स्थित फ्लाईओवर के नीचे पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया जिसमें बाइक पर दो से अधिक सवारी बैठने पर कार्रवाई की, हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट ना होने पर शिकंजा कसा, साथ ही कोविड-19 नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ सख्ती दिखाई। पुलिस ने लगभग दो दर्जन टू व्हीलरों के चालान कर कार्रवाई की। वहीं गुरुवार की शाम को विभिन्न थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
ट्यूशन के लिए संपर्क करें: 9997188884
























