हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): रेलवे ट्रैक पर दौड़ रही एक पैसेंजर ट्रेन के पहिये से अचानक धुआं निकलने लगा। इस दौरान ट्रेन में बैठे यात्रियों में हड़कंप मच गया। हालांकि पिलखुवा रेलवे स्टेशन पर स्थित को काबू में किया जिससे सभी ने राहत की सांस ली।
बता दें कि ट्रेन संख्या 13258 जनसाधारण एक्सप्रेस गुरुवार को आनंद विहार से दानापुर जा रही थी। इसी दौरान ट्रेन के पहिये में किन्हीं कारणों से धुआं निकलने लगा। ट्रेन में बैठे यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों में मामले की जानकारी मिलने पर हड़कंप मच गया। ट्रेन को पिलखुवा रेलवे स्टेशन पर रोक कर धुआं पर पानी से काबू पाया जिसके बाद यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। इस दौरान किसी तरह की हताहत नहीं हुई।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 15% तक छूट, 8791513811






























