हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): केंद्रीय गृहराज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी की बर्खास्तगी की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को हापुड़ में धरना देकर प्रदर्शन किया और केंद्र व प्रदेश सरकार के विरोध में नारेबाजी की।
सपा के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष तेजपाल प्रमुख, पुरुषोत्तम वर्मा एडवोकेट, संजय यादव, फिरोजखान, फिरोज मलिक, मंजू जाटव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता हापुड़ के फ्रीगंज रोड पर स्थित सपा कार्यालय पर एकत्र हुए और केंद्र व प्रदेश सरकार विरोधी नारे लगाते हुए जुलूस निकाला। प्रदर्शनकारी सपाई हाथों में बैनर व तख्तियां लिए थे। प्रदर्शनकारी सपाइयों ने चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के निकट धरना देकर प्रदर्शन किया।
सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष तेजपाल प्रमुख ने आरोप लगाया कि प्रदेश में भ्रष्टाचार व अपराध चरम सीमा पर है। महिलाओं पर अत्याचार बढ़े है। सरकार केंद्रीय गृहराज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी को गिरफ्तार करे। सपाइयों ने मांग के समर्थन में एक ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को दिया।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 15% तक छूट, 8791513811






























