👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के एआरटीओ कार्यालय में महिला के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में एक कर्मचारी को मौके पर मौजूद लोगों ने जमकर पीटा। हालांकि कुछ लोगों ने मामला शांत कराया। आपको बता दें कि बुधवार को एक महिला किसी काम से मेरठ रोड पर स्थित उप संभागीय कार्यालय में गई थी। महिला का आरोप है कि उसके साथ विभाग में काम करने वाले कर्मचारी ने छेड़छाड़ की। महिला के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोग वहां पहुंचे और कर्मचारी को पीटना शुरू कर दिया जिसके बाद कुछ लोगों ने भीड़ को समझाया और मामला शांत कराया।
ट्यूशन के लिए संपर्क करें: 9997188884





























