हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जिला उद्योग बंधु हापुड़ की बैठक में बुधवार को उद्यमियों ने इस बात पर नाराजगी जाहिर की कि उद्यमियों की मांगे लम्बे अर्से से लटकी है। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी श्रद्धा शांडिलल्या ने की। उद्यमियों ने बताया कि डी.ए.वी. स्कूल के पास नाला निर्माण, हापुड़ के मोदीनगर रोड से 33 हजार की लाइन दिल्ली रोड से हटाने की मांग लम्बे अर्से से अटकी है।
हापुड़ स्माल स्कैल इंडस्ट्रीज के सचिव अमन गुप्ता ने बताया कि अपना घर कालोनी में कूडे के ढेर लगे है और सफाई कर्मी कूड़े में आग लगा देते है। एनजीटी वाले फैक्टरी वालों पर जुर्माना लगाते है जबकि उदयमी का कूडें से कोई मतलब नहीं है। सबली गेट के सामने भी सफाई नहीं होती है। बिजली बिल आ रहे है और समय से उपलब्ध नहीं है। फायर कर्मचारी लघु उद्यमियों का उत्पीड़न करने पर उतारु है। अपर जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि उद्यमियों की परेशानी को दूर किया जाएगा। बैठक में अमन गुप्ता, रवींद्र अग्रवाल, पुरुषोत्त्म अग्रवाल, संजय सिंघल आदि उपस्थित थे।



























