हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): युवा राष्ट्रीय लोकदल जनपद हापुड़ के तत्वावधान में मंगलवार को हापुड़ में आयोजित एक समारोह में तीन कृषि कानूनों का विरोध कर उन्हें वापिस कराने वाले जनपद हापुड़ के सैकड़ों आंदोलनकारी किसानों का शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। किसान सम्मान समारोह की अध्यक्षता विरेंद्र सिंह ने की तथा संचालन युवा रालोद के जिलाध्यक्ष अशोक त्यागी ने किया।
हापुड़ के ये आंदोलनकारी किसान कृषि कानून वापिस होने के बाद गाजीपुर बार्डर से वापिस लौटे है। युवा राष्ट्रीय लोकदल के जिला अध्यक्ष अशोक त्यागी ने कहा कि आंदोलनकारी किसानों ने मांगों के समर्थन में एक वर्ष तक शांति पूर्ण आंदोलन चलाकर यह साबित कर दिया है कि एक जुटता से ही समस्याओं का हल निकाला जा सकता है।
इस मौके पर राष्ट्रीय लोकदल के शिवकुमार त्यागी, रामपाल सिंह, राजीव तेवतिया, देवेंद्र चौधरी, धर्मवीर सिंह त्यागी, कुलदीप राठी, छिद्दा सिंह त्यागी, लौकेश प्रधान सहित सैकड़ों किसान शामिल थे।
ट्यूशन के लिए संपर्क करें: 9997188884






























