👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में शुमार गंगा एक्सप्रेस वे के लिए भूमि का अधिग्रहण पिछले दो महीने से अटका हुआ है। जनपद हापुड़ में अभी तक 93% जमीन का अधिग्रहण हुआ है। लगभग 29 एकड़ भूमि मुआवजा संबंधी मांगों के चलते अधिग्रहण में देरी हो रही है। किसानों को मनाना प्रशासन के लिए सर दर्द बनता जा रहा है।
किसान 29 एकड़ भूमि देने के लिए तैयार नहीं है। किसानों का कहना है कि उन्हें स्थानीय सर्किल रेटों के अनुसार मुआवजा नहीं दिया जा रहा जिसके चलते अधिग्रहण पर ग्रहण लग गया है।
ट्यूशन के लिए संपर्क करें: 9997188884





























