हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में स्कूल बस और कार की भिड़ंत हो गई जिसमें दंपति समेत तीन लोग घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने हायर मेडिकल सेंटर मेरठ रेफर कर दिया। जनपद बदायूं के बिसौली निवासी संजय कुमार गुप्ता अपने रिश्तेदार के यहां आयोजित शादी समारोह में हिस्सा लेने के लिए मेरठ आए हुए थे। इसके बाद वह अपने परिवार के साथ वापस बिसौली लौट रहे थे।
मामला सोमवार का है जब कार स्याना बस स्टैंड के सामने पहुंची तो स्याना की ओर से आ रही एक स्कूल बस ने कार ने टक्कर मार दी। इस दौरान संजय, उनकी पत्नी अनुपम और बेटा शौर्य घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उन्हें मेरठ रेफर कर दिया गया। स्कूल बस में कोई बच्चा नहीं था। वहीं हादसे के दौरान गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई।
ट्यूशन के लिए संपर्क करें: 9997188884




























