हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ में भारतीय किसान यूनियन ने शिक्षक उत्पीड़न के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सोमवार को धरना दिया और मामले में कार्रवाई की मांग की। आपको बता दें कि शिक्षक दीपक अग्रवाल ने आरोप लगाया कि बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात एक शिक्षक उन्हें लगातार परेशान कर रहे हैं जिसके चलते भाकियू ने बीएसए कार्यालय पर धरना देकर प्रदर्शन किया।
बेसिक शिक्षा विभाग में एआरपी पद पर तैनात शिक्षक दीपक अग्रवाल ने बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात एक शिक्षक द्वारा परेशान करने का आरोप लगाया। दीपक ने परेशान होकर त्यागपत्र दे दिया और मामले की जानकारी भाकियू के पदाधिकारियों को दी। उसके बाद भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय सचिव कुशल पाल आर्य, प्रदेश सचिव रामपाल सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता बीएसए कार्यालय पर पहुंचे और धरना देकर प्रदर्शन किया और बीएसए को एक ज्ञापन भी सौंपा। कार्यकर्ताओं को 2 दिन में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। इसके बाद प्रदर्शनकारी वापस लौट गए। इस दौरान भगत राम सिंह, केशव अग्रवाल, हरवीर सिंह, अनिल आदि मौजूद रहे।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 15% तक छूट, 8791513811




























