👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अहेरिया समाज के लोगों ने सोमवार को हापुड़ में अधिकार दिलाए जाने की मांग की और रैली निकाल कर नारे लगाए अधिकार नहीं तो मतदान नहीं।
अहेरिया समाज के लोग सोमवार को रामलीला मैदान में एकत्र हुए और अहेरिया समाज को अधिकार दिए जाने की मांग को लेकर कलैक्ट्रेट तक कूच किया। वे आरक्षण सुविधाएं दिलाने की मांग कर रहे थे ताकि उनके बच्चे भी नौकरी पा सकें।



























