हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के धीरखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में अनेक फैक्ट्रियां किराए के भवन में चल रही है। ये भवन भी अवैध रुप से निर्मित है। इसका खुलासा गत एक सप्ताह में दो फैक्ट्रियों में हुई सनसनीखेज चोरियों से हुआ है।
हापुड़ सैंट्रल इंडस्ट्रीयल कोआपरेटिव सोसायटी लिमिटेड हापुड़ उद्योग लगाने के इच्छुक लोगों को धीरखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में भूखंड उपलब्ध कराता है। नियम के मुताबिक भूखंड स्वामी ही उद्योग लगा सकता है। सोसायटी के नियमों में बताया गया है कि भूखंड अन्य को किराए पर नहीं दे सकता। इस नियम भूखंड स्वामी खुला उल्लंघन कर रहे है।
एक सप्ताह में मुर्गी दाना बनाने वाली फैक्ट्री तथा राधिका प्रकाशन में हुई सनसनी खेज चोरी से यह पता चला है कि ये दोनों प्रतिष्ठान महंगे किराए पर लिए गए भवनों में चल रहे थे। इससे पहले भी कई भवनों का खुलासा हो चुका है, जो किराए पर है। ये भवन भी बिना मानचित्र अथवा मानकों के विपरित बने है।
हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण व केंद्र सरकार को इस ओर ध्यान देना चाहिए कि किस प्रकाऱ लोगों ने धीरखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में भूखंड खरीद कर उस पर अवैध निर्माण करा कर किराए पर देकर मोटी धनराशि कमा रहे है।
हापुड़ में चखे अमृतसरी छोले और चूर-चूर नान का स्वाद: 8979755041, 7055225333




























