हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): वन विभाग ने अवैध रूप से लकड़ी की तस्करी करने वालों के खिलाफ चलाए अभियान के तहत दो दिनों में चार ट्रकों को पकड़ कर दो लाख 85 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। दो दिन पहले मेरठ से आया एक ट्रक हापुड़ में स्थित एक आरा मशीन पर उतर रहा था। वन विभाग की टीम ने छापा मारकर ट्रक को पकड़ लिया और एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया जबकि एक ट्रक गढ़ रोड पर स्थित एक मशीन के पास से पकड़ा गया जो बुलंदशहर के डीवाई से लकड़िया लेकर आया था। इस पर भी विभाग ने एक लाख का जुर्माना लगाया। शनिवार की दोपहर को विभाग ने एक ट्रक का पीछा कर उसे बाईपास पर पकड़ लिया जिसमें गाजियाबाद के धौंधड़ी से लकड़ी को लाया गया था। इस पर 75 हजार का जुर्माना लगाया है। वहीं एक पिक अप को शनिवार की देर रात एनएच 9 पर पकड़ा गया जिस पर दस हजार का जुर्माना लगाया है। इससे पहले वन विभाग पिछले छह महीने में लगभग 50 हजार रुपए का जुर्माना तस्करों से वसूल चुका है।
ट्यूशन के लिए संपर्क करें: 9997188884




























