हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश के निर्देश पर जनपद हापुड़ में रविवार से अन्त्योदय व पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारकों को मुफ्त राशन मिलना शुरु हो गया। जिसे पाकर उपभोक्ताओं के चेहरे खिल उठे।
अंत्योदय कार्ड धारकों को प्रति कार्ड 35 किलोग्राम खाद्यान्न मिलेगा जिसमें 20 किलोग्राम गेहूं व 15 किलोग्राम चावल शामिल है तथा पात्र गृहस्थी परिवारों को पांच किलोग्राम खाद्यान्न जिसमें 3 किलो गेहूं, 2 किलो चावल शामिल है। प्रति यूनिट निशुल्क रूप से एवं अंत्योदय व राशन कार्ड धारकों को 1 किलो ग्राम आयोडाईजद नमक, एक किलोग्राम चना, एक लीटर रिफाइंड ऑयल प्रति कार्ड निशुल्क रूप से वितरित किया जाएगा। जनपद की राशन की दुकानों पर रविवार से मुफ्त राशन वितरण शुरु होने से उपभोक्ता खुश नजर आए। राशन कार्ड दुकानदारों को कोविड-19 नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा।
ट्यूशन के लिए संपर्क करें: 9997188884






























