हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत शिक्षा मंत्रालय और संचार मंत्रालय ने मिलकर एक पोस्टकार्ड प्रतियोगिता का आयोजन किया है जिसमें कक्षा 4 से कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों के छात्र हिस्सा ले सकते हैं। इसके विषय स्वतंत्रता संग्राम के गुम नायक और 2047 में भारत के लिए मेरा विजन है। छात्रों को किसी भी एक विषय पर 1 दिसंबर से 20 दिसंबर तक हिंदी या अंग्रेजी में पोस्टकार्ड पर लिखना है।
इस अनोखे एवं निराले अंदाज में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत छात्रों को पहली बार पोस्ट कार्डों के द्वारा होने वाली इस प्रतियोगिता के माध्यम से प्रधानमंत्री से अपने दिल की बात कहने का मौके मिलेगा। इसके लिए डाक विभाग लगातार स्कूलों में जा रहा है और छात्रों को जागरुक कर रही है जिसमें बड़ी संख्या में छात्र हिस्सा ले रहे हैं।
ट्यूशन के लिए संपर्क करें: 9997188884






























