👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना पुलिस ने एक अभियान के तहत मादक पदार्थो के दो तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो किलो 500 ग्राम गांजा बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम के तहत पुलिस द्वारा चलाए गए अभियान के तहत धौलाना पुलिस ने गांव पिपलैड़ा के चमन व धौलाना की जाफर कालोनी के राहत को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ढ़ाई किलो गांजा बरामद किया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने गांजे के धंधे में लिप्त होना स्वीकार किया है।
चखें पिज़्जा पराठा का स्वाद: 9358234622, 8535058588




























