👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा क्षेत्र में एक दसवीं के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया। बता दें कि पिलखुवा के एक गांव निवासी दसवीं क्लास का छात्र गुरुवार की शाम कमरे में पढ़ने चला गया। मां ने जब खाने के लिए आवाज लगाई तो बेटे ने कोई जवाब नहीं दिया। कमरे में जाकर जब उसकी मां ने देखा तो उसके होश उड़ गए। छात्र का शव कुंडे से लड़का हुआ था। महिला ने शोर मचाया और ग्रामीण इकट्ठा हो गए। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
चखें पिज़्जा पराठा का स्वाद: 9358234622, 8535058588




























