हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पुलिस ने बाबूगढ़ में तेल व्यापारी के मुनीम के साथ हुई लूट का खुलासा कर दिया जिसके बाद जनपद हापुड़ के व्यापारियों ने पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर, एएसपी सर्वेश मिश्र, क्षेत्राधिकारी हापुड़ एसएन वैभव पांडे, एसएचओ बाबूगढ़, एसओजी इंचार्ज और अन्य पुलिसकर्मियों को फूल देकर धन्यवाद दिया।
आपको बता दें कि बदमशों ने दो दिसंबर को तेल व्यापारी सुशील के मुनीम प्रमोद शर्मा से शाहपुर जट के पास पौने चार लाख रुपए लूट लिए थे जिसका खुलासा करते हुए पुलिस ने शत प्रतिशत पैसे बरामद किए हैं और चार आरोपियों को चार तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की कार्रवाई से खुश होकर संयुक्त हापुड़ उद्योग व्यापार मंडल हापुड़ एवं हापुड़ वनस्पति एवं ऑयल ट्रेडर्स एसोसिएशन व अन्य व्यापारिक संगठनों ने मिलकर पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर को बुके देकर धन्यवाद दिया और यह घोषणा की कि जल्द ही वह पुलिस प्रशासन का अभिनंदन समारोह भी आयोजित करेंगे। इस दौरान ललित कुमार छावनी वाले, संजय अग्रवाल, राजीव गर्ग आदि उपस्थित रहे।
ट्यूशन के लिए संपर्क करें: 9997188884




























