हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र में सिंभावली शुगर मिल के सामने एक अज्ञात ट्रक चालक ने रेनॉल्ट कार में टक्कर मार दी और उसे 80 मीटर तक घसीटता चला गया। जब वाहन स्वामी बाहर निकला तो ट्रक चालक गाली गलौज करने लगा और फरार हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला बुधवार का है जब एक ट्रक ने मुरादाबाद के सिविल लाइन के चक्कर की मिलक निवासी अनवर शमसी पुत्र इस्माइल की गाड़ी में टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक ने अनवर को जान से मारने की नियत से गाड़ी को 80 मीटर तक घसीटा। जब अनवर ने इसका विरोध किया तो ट्रक चालक गाली गलौज पर उतर आया। मामले की जानकारी पीड़ित ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस जांच में जुट गई और ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।



























